Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeवर्ल्ड न्यूजNobel Prize in Literature: फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य में...

Nobel Prize in Literature: फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य में नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2022 in Literature: इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स (French Author Annie Ernaux) को दिया गया है. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिए किया जाता है. स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरुवार को विजेता की घोषणा की.

सोमवार से शुरू है नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह
निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.

शुक्रवार को की जाएगी नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा
रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022) की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- SSC CGL Recruitment 2022: 20 हजार वैकेंसी के लिए 8 अक्टूबर को बंद होगी एप्लीकेशन विंडो, फौरन करें अप्लाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments