Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP News: ढ़ाई फुट के आदमी को आखिरकार मिल गई दुल्हन, 7...

UP News: ढ़ाई फुट के आदमी को आखिरकार मिल गई दुल्हन, 7 नवंबर को होगी शादी

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) के ढ़ाई फुट लंबे कद के अजीम मंसूरी (Azim Mansoori) ने आखिरकार अपने जैसा एक इंसान ढूंढ़ ही लिया है. वो दो फीट लंबी बुशरा से शादी करने वाले हैं. 27 साल के अजीम 7 नवंबर को एक भव्य समारोह में बुशरा से निकाह (Nikah) करेंगे. अजीम पिछले कुछ महीनों से बहुत परेशान थे, क्योंकि उनको अपने लिए एक साथी नहीं मिल रहा था.

दुल्हन खोजने में मदद के लिए स्थानीय पुलिस से किया था संपर्क
इस साल मार्च में, अजीम ने अपने लिए दुल्हन खोजने में मदद करने के लिए स्थानीय पुलिस (Local Police) से संपर्क किया था. उन्होंने इस संबंध में मीडिया (Media) से गुहार भी लगाई थी और खूब प्रचार भी किया था. अजीम ने कहा, “मुझे खुशी है कि मेरा सपना अब पूरा हो रहा है. मैं अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को आमंत्रित करूंगा.

शादी के लिए विशेष शेरवानी और थ्री-पीस सूट सिलवाया
अजीम मंसूरी (Azim Mansoori) ने कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है, क्योंकि मैं उन्हें भी आमंत्रित करना चाहता था.” उन्होंने कहा, “बाकी की तैयारियां मेरा परिवार कर रहा है.” अजीम शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और उन्होंने अपने लिए एक विशेष शेरवानी और थ्री-पीस सूट भी सिलवाया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- 4 बच्चों की मां हुई छोटू की दीवानी, पत्नी की जिद के आगे झुका पति, करवा चौथ से पहले कराई प्रेमी से शादी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments