Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमUP Crime: दोस्त ने कहा गंजा तो भड़क गया युवक, छत से...

UP Crime: दोस्त ने कहा गंजा तो भड़क गया युवक, छत से नीचे फेंका, मौत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने समारोह में गंजा कहने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार ने एक समारोह में दोस्त अवनीश कुमार को गंजा कहा था. इससे गुस्साए अवनीश ने सुनील को बिल्डिंग की छत से नीचे फेंक दिया.

एक साथ समारोह में पहुंचे थे दोनों दोस्त
गंभीर रूप से घायल सुनील को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि सुनील और अवनीश मोटरसाइकिल से एक साथ समारोह में पहुंचे थे और खाना खा रहे थे, तभी सुनील ने अवनीश को गंजा कह दिया. इससे गुस्साए अवनीश ने कथित तौर पर अपने दोस्त को छत से नीचे फेंक दिया. इसके बाद, अवनीश ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

बचपन के दोस्त थे सुनील और अवनीश
पुलिस ने बताया कि अवनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि अवनीश और सुनील बचपन के दोस्त थे और अक्सर साथ देखे जाते थे. इस घटना को लेकर अवनीश ने कहा कि उसने गुस्से में आकर सुनील को बिल्डिंग से फेंक दिया, उसकी हत्या करने का कोई इरादा नहीं था.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में मंदिर बनाने को लेकर सियासत, BJP-JDU आमने-सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments