Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमUP Crime: मानसिक रूप से बीमार था बेटा, पिता ने तांत्रिक की...

UP Crime: मानसिक रूप से बीमार था बेटा, पिता ने तांत्रिक की सलाह पर दे दी चचेरे भाई की बलि

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के परसा गांव में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. यहां एक तांत्रिक की सलाह पर मानव बलि के लिए 10 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, अंधविश्वासियों ने लड़के का गला काटकर उसका शव खेत में दबा दिया. पुलिस के अनुसार, कृष्णा वर्मा का बेटा विवेक पिछले हफ्ते लापता हो गया था. बाद में बच्चे का गला कटा शव खेत से बरामद किया गया.

पुलिस ने दावा किया कि मृतक बच्चे के चचेरे भाई अनूप ने मानसिक रूप से विक्षिप्त अपने ढ़ाई साल के बेटे को बचाने के लिए लड़के की बलि दे दी. एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक विवेक के चचेरे भाई अनूप का ढ़ाई साल का बच्चा मानसिक रूप से बीमार है. कई डॉक्टरों से इलाज के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली तो वह नजदीक के गांव जगन्नाथपुर निवासी तांत्रिक जंगली के चक्कर में पड़ गया.

तांत्रिक ने अनूप को मानव बलि देने के लिए उकसाया. इसके बाद, अनूप ने अपने एक अन्य रिश्तेदार (चाचा) चिंताराम के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई विवेक की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद चाचा-भतीजे ने मिलकर शव को खेत में दफना दिया. इस मामले में जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी अनूप, चिंताराम और तांत्रिक जंगली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- Ara Crime: भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, मौके से एक दर्जन कारतूस बरामद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments