Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारUnique Marriage: एक्सीडेंट ने प्रेमी जोड़े को बनाया पति-पत्नी, अस्पताल बेड पर...

Unique Marriage: एक्सीडेंट ने प्रेमी जोड़े को बनाया पति-पत्नी, अस्पताल बेड पर लड़के ने भरी लड़की की मांग

Unique Marriage in Bihar: बिहार के अरवल में एक अनोखी शादी देखने को मिली है. इसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने अस्पताल के बिस्तर पर फिल्मी अंदाज में शादी रचाई. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. इस शादी में हॉस्पिटल स्टाफ और मरीज शामिल हुए. इस अनोखी शादी के दृश्य को देखकर लोगों को विवाह फिल्म का वो सीन याद आ गया, जिसमें हीरो ने अस्पताल में ही हीरोइन की मांग में सिंदूर भरा था.

प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर बाजार घुमाने निकला था प्रेमी
दरअसल, ठाकुर बिगहा गांव निवासी नीरज कुमार अपनी प्रेमिका कौशल्या कुमारी को बाइक पर बिठाकर बैदराबाद बाजार घुमाने ले गया था. घर लौटते समय उनकी बाइक एक कार से टकरा गई. इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए.

परिवार के सामने लव स्टोरी की खुली पोल
एक्सीडेंट के बाद, दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी बीच, दोनों की लव स्टोरी के बारे में उनके घरवालों को पता चल गया. इस पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे. दोनों की हालत देखकर पहले उनका इलाज कराया गया. इसके बाद, दोनों ने परिवार के सामने शादी करने का फैसला किया.

छुप-छुप कर मिलते थे लड़का-लड़की
बता दें कि युवक और युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे और घरवालों को बिना बताए छुप-छुप कर मिलते थे. नीरज और कौशल्या दोनों इंटर की परीक्षा देकर घूमने निकले थे. बुधवार शाम दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक कार से टकरा गई और दोनों घायल हो गए.

दोनों की शादी की खूब हो रही चर्चा
प्रेमी जोड़े ने सोचा भी नहीं होगा कि हादसे के बाद उनके घरवाले ऐसा फैसला ले लेंगे. बिना लग्न और मुहूर्त के रात 12 बजे उनका विवाह करा दिया गया. इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- Amul Milk Price Hike: अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में बढ़ाए दूध के दाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments