Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनUGC NET DEC 2022 Result: यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, ऐसे...

UGC NET DEC 2022 Result: यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UGC NET DEC 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा. रिजल्ट जारी करने की तिथि के संबंध में यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने 12 अप्रैल को ट्वीट करके जानकारी दी थी.

इन स्टेप से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. अब एक नया टैब खुलेगा. यहां उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन भर कर लॉगइन करें. अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें.

834537 उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि एनटीए द्वारा विषयवार कार्यक्रम के तहत यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक किया गया था. एजेंसी द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, परीक्षा के लिए 8,34,537 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. कुल 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा की फाइनल ‘आंसर की’ 6 अप्रैल को जारी की गई थी.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए 15 अप्रैल को बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, नहीं करें विलंब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments