Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमMinor Girl Rape: 10 साल के लड़के ने पोर्न देखकर 7 साल...

Minor Girl Rape: 10 साल के लड़के ने पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Minor Girl Rape in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है.

बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा
लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया. वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी. जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया.

मोबाइल फोन पर पोर्न देख कर लड़के ने अपराध को दिया अंजाम
थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. उन्होंने कहा, “नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने इस अपराध को अंजाम दिया.”

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- EOU Raid in Bihar: शिक्षा विभाग की घूसखोर अधिकारी पर EOU की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर मारी रेड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments