Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारराबड़ी से ईडी की पूछताछ के बाद बीजेपी पर भड़के तेजस्वी, कहा-...

राबड़ी से ईडी की पूछताछ के बाद बीजेपी पर भड़के तेजस्वी, कहा- कर्नाटक चुनाव के बाद बिहार से डर

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के बाद शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद उन्हें सबसे अधिक बिहार से डर लग रहा है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने यहां बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें पहले से ही इसकी आशंका है. वे हमें निशाना बनाएंगे, क्योंकि उन्हें कर्नाटक के बाद सबसे अधिक डर बिहार से लग रहा है.

तेजस्वी ने कहा कि अभी इस मामले में चार्जशीट में मेरा नाम नहीं है, लेकिन अगर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मेरा नाम जोड़ दिया जाए, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा हो सकता है. लेकिन, जनता सबकुछ देख रही है. तेजस्वी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को भाजपा के लिए एक सबक बताते हुए कहा कि इससे भी बुरा हाल उनका लोकसभा चुनाव 2024 में होना है.

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से नई दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में गुरुवार को पूछताछ हुई. पूछताछ की यह प्रक्रिया करीब 5 घंटे 30 मिनट तक चली. तत्कालीन रेल मंत्री और उनके पति लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में नौकरी के बदले जमीन मामले को लेकर उनसे करीब दो दर्जन प्रश्न पूछे गए. पिछले तीन महीने के दौरान जांच एजेंसी इस मामले में लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती, चंदा यादव और रागिनी यादव से भी पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में लालू प्रसाद के परिजनों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Delhi: रोहिणी कोर्ट में महिला वकील से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments