Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSSC MTS Notification 2023: एमटीएस और हवलदार की 1558 वैकेंसी के लिए...

SSC MTS Notification 2023: एमटीएस और हवलदार की 1558 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 21 जुलाई तक मौका

SSC MTS Notification 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ, यानी एमटीएस एग्जाम 2023 और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन 30 जून को जारी कर दिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2023 है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस वर्ष एमटीएस के लिए 1198 और हवलदार के लिए 360 वैकेंसी निकाली गई है.

जानें कौन कर सकता है आवेदन
एमटीएस परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो. वहीं, उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान होगा. आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ऐसे होगा चयन
एमटीएस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित सेशन 1 और सेशन 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. वहीं, हवलदार के पदों के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पीईटी/पीएसटी के दौर से गुजरना होगा. डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

इन स्टेप से कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. रजिस्ट्रेशन होने के बाद, अभ्यर्थी अपने यूजरनेम और पासवर्ड के जरिये लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Police: ये हैं पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के नियम, चेक करें एग्जाम पैटर्न, इन टिप्स से करें तैयारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments