Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमनोरंजनअपने पहले भोजपुरी एल्बम से ही छा गए आरा के रोहित सिंह,...

अपने पहले भोजपुरी एल्बम से ही छा गए आरा के रोहित सिंह, ‘तहरो दिल टूटी’ गाना सुन कर फैन्स बोले- वाह!

New Bhojpuri Video Song: आरा के रोहित सिंह का एक दर्द भरा भोजपुरी गाना ‘तहरो दिल टूटी’ आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है और इस वीडियो सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया है. YouTube पर इस गीत को तेजी से व्यूज मिलने शुरू हो गए हैं. सिंगर रोहित सिंह के स्वर में इस गाने को सुन कर फैन्स काफी प्रशंसा कर रहे हैं. इस गीत को MMB Records Bhojpuri चैनल ने रिलीज किया है. इस सैड सॉन्ग को देखने-सुनने के बाद कुछ फैन्स तो यह भी कहने लगे हैं कि यह गाना 2023 में सारे भोजपुरी गानों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

फैन्स खूब लूटा रहे हैं प्यार
इस वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस स्मृति राज के साथ एक्टर कुणाल सिंह अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, अन्य अभिनेता में बुलेट तिवारी शामिल हैं. ‘तहरो दिल टूटी’ को रोहित सिंह ने गाया है, जबकि इसे सत्यवीर सिंह ने लिखा है और कम्पोज किया है. म्यूजिक के ने संगीत दिया है. दर्द से भरी इस गीत में दोनों स्टार (कुणाल और स्मृति) की जोड़ी कमाल की लग रही है. भोजपुरी फैन्स इस जोड़ी पर खूब प्यार लूटा रहे हैं.

देखें वीडियो

इन लोगों का रहा खास योगदान
इस गाने की रिकॉर्डिंग आर्यन स्टूडियो, आरा में की गई है और इसके निर्देशक धर्मेंद्र यादव हैं. एडिटिंग VK Boss ने की है और कोरियोग्राफर रौनक साह हैं. इस सॉन्ग के कॉन्सेप्ट में सूर्या सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. डिजिटल – डिजाइन में निखिल, गोलू और पंकज का योगदान रहा है.

बचपन से ही रोहित को थी संगीत में दिलचस्पी
अब बात करते हैं सिंगर रोहित सिंह की जिन्होंने इस गाने को गाया है. रोहित सिंह फिलहाल ICICI बैंक, फरीदाबाद में Deputy Manager के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रही है. छोटी से उम्र से ही उन्हें गाने-बजाने का शौक रहा है. रोहित को जानने वालों में से कुछ लोगों का कहना है कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में रोहित ने भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली है. आगे चलकर वह भोजपुरी फिल्मों में भी खास मुकाम हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती हंसाने और रुलाने वाली फिल्म है LOVE श्री, फैमिली के साथ ले सकेंगे आनंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments