Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: पानी भरे गड्ढ़े में गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत

Bihar News: पानी भरे गड्ढ़े में गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के अनगढ़ सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले 10 से 11 लोग पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के ताराबाड़ी गांव गए हुए थे और वहां से सभी एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे.

तीखे मोड़ पर हुई दुर्घटना
बयासी के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि घटना कंजिया मध्य विद्यालय के समीप की है, जहां तीखा मोड़ है. संभवत: मोड़ पर वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 9 लोगो की मौत हुई है.

सभी शवों को निकाला गया बाहर
घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. सभी मृतक किशनगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पानी से निकाल लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bettiah Gang Rape: बस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments