Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: यूको बैंक एलबीओ रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की लास्ट डेट...

Sarkari Naukri: यूको बैंक एलबीओ रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई

UCO Bank Recruitment 2025: यूको बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किया था. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से जारी है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है. ऐसे में, इच्छुक व पात्र उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर बिना विलंब किए अप्लाई कर दें. इस भर्ती के तहत कुल 250 रिक्तियां भरी जानी हैं.

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2025
आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2025
एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025

जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी.

Advertisement

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, ucobank.com पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन में एंटर करें. अब Recruitment Opportunities सेक्शन में जाएं. यहां संबंधित भर्ती के लिए डिटेल एडवर्टाइजमेंट और ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक उपलब्ध कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में दिखेंगी 15 विभागों की झांकियां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments