Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: पटना हाईकोर्ट में निकली ट्रांसलेटर की वैकेंसी, 11 नवंबर तक...

Sarkari Naukri: पटना हाईकोर्ट में निकली ट्रांसलेटर की वैकेंसी, 11 नवंबर तक आवेदन का मौका

Patna High Court Recruitment 2022: यदि आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर (ग्रुप-बी) के पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 39 पदों को भरा जाना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से जारी है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2022
परीक्षा की तिथि: 8 जनवरी 2023

यहां चेक करें योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की परीक्षा उत्तीर्ण की है. हालांकि, पाठ्यक्रम में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है. योग्यता मानदंड की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है तो 1 जनवरी 2022 के अनुसार, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. एग्जाम पैटर्न की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in पर जाएं. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट्स सेक्शन में एंटर करें. अब संबंधित भर्ती के व्यू लिंक पर क्लिक करना होगा. अब एक नए पेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल नोटिफिकेशन

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- SBI Recruitment 2022: सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, नहीं करें विलंब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments