Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: बिहार में एक्स-रे टेक्नीशियन और ईसीजी टेक्नीशियन की 966 वैकेंसी,...

Sarkari Naukri: बिहार में एक्स-रे टेक्नीशियन और ईसीजी टेक्नीशियन की 966 वैकेंसी, चेक करें डिटेल्स

BTSC Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (X-Ray Technician) और ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Technician) की वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से एक्स-रे टेक्नीशियन के 803 और ईसीजी टेक्नीशियन के 163 पद भरे जाएंगे. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

1 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2022 से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2022 है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कटेगरी के अनुसार रिक्तियों देख सकते हैं.

यहां चेक करें शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/प्लस टू की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. उम्मीदवारों को आवेदन की लास्ट डेट तक परीक्षा में पास होना चाहिए. इसके अलावे, संबंधित पद के अनुसार एक्स-रे टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स और ईसीजी टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स में पास होना और सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये है आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, रिजर्व कटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2021 के मुताबिक की जाएगी.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, pariksha.nic.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध All Notifications/Advertisements लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया टैब ओपन होगा. यहां संबंधित पद के Apply लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- BPSC: बीपीएससी ने जारी किया 31वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल, करें चेक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments