Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: बीएसएससी के 682 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,...

Sarkari Naukri: बीएसएससी के 682 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

BSSC Recruitment 2025: पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी (SSO) / प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (BSO) के 682 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2025 से आवेदन जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2025 है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं.

पदों का विवरण:

कुल पद: 682​
सामान्य: 313​
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 68​
अनुसूचित जाति: 98​
अनुसूचित जनजाति: 7​
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 112​
पिछड़ा वर्ग: 62​
पिछड़ा वर्ग महिला: 22​

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. पास कोर्स या सहायक विषय के रूप में इन विषयों में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं. ​

Advertisement

आयु सीमा (1 अगस्त 2024 तक):

सामान्य वर्ग: 21 से 37 वर्ष​
सामान्य वर्ग की महिलाएं: 21 से 40 वर्ष ​
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला): 21 से 40 वर्ष ​
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष व महिला): 21 से 42 वर्ष ​

आवेदन शुल्क:

सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष: 540​ रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (बिहार के निवासी): 135​ रुपये
सभी श्रेणी की महिलाएं (बिहार निवासी): 135​ रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार: 135​ रुपये

Advertisement

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. ​विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें अप्लाई
सबसे पहले बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, नोटिस सेक्शन में एंटर करें. यहां संबंधित भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- AC Tips: गर्मी में एसी चलाने से पहले नहीं करें ये गलतियां, जरूर कर लें ये काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments