Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलRojgar Mela: पीएम मोदी 22 नवंबर को 71 हजार युवाओं को देंगे...

Rojgar Mela: पीएम मोदी 22 नवंबर को 71 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्हें संबोधित भी करेंगे. अधिकारियों ने कहा, रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. इससे राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी संभव होगी.

इससे पहले, अक्टूबर में रोजगार मेले के तहत 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे. अधिकारियों ने बताया कि देश भर में (गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) 45 स्थानों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र की भौतिक प्रतियां सौंपी जाएंगी. इसके तहत शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर सहित अन्य तकनीकी व पैरामेडिकल पद भरे जा रहे हैं. गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बड़ी संख्या में पदों को भरा जा रहा है.

प्रधानमंत्री ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे. मॉड्यूल विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई भर्तियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है. इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल की नैतिकता और अखंडता, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते शामिल होंगे, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल होने और नई भूमिकाओं के लिए आसानी से परिवर्तन करने में मदद करेंगे. उन्हें अपने ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में दवाओं की कालाबाजारी व मनमानी कीमतों पर लगेगी रोक, सरकार ने उठाया ये कदम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments