Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमनोरंजनअपने नए गाने से जिला में रंगदारी मचाने आए रोहित सिंह, धमाल...

अपने नए गाने से जिला में रंगदारी मचाने आए रोहित सिंह, धमाल मचा रहा ये भोजपुरी वीडियो सॉन्ग

New Bhojpuri Video Song: आरा: भोजपुरी सॉन्ग इंडस्ट्री में तेजी से फेमस हो रहे सिंगर रोहित सिंह (Rohit Singh) का नया गाना रिलीज हुआ है. दरअसल, भोजपुरी गीत सुनने और देखने वालों के लिए आरा के रोहित सिंह ने बड़ी सौगात दी है. यूट्यूब चैनल Adiyogi Shiva Music पर रोहित सिंह के नए गीत ‘जिला में रंगदारी ना कम होई’ को आज, यानी 2 दिसंबर 2023 (शनिवार) को अपलोड किया गया है. इस वीडियो सॉन्ग (Jila Me Rangdari Na Kam Hoi) में रोहित ने अभिनय भी किया है और वह कमाल के लुक में नजर आ रहे हैं. रोहित सिंह के भोजपुरी गाना वीडियो को यूट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है ये गाना
भोजपुरी गाना ‘जिला में रंगदारी ना कम होई’ तहलका मचा देने वाला है. भोजपुरी सिंगर रोहित सिंह (Rohit Singh) का यह गाना आपका दिल खुश कर देगा. भोजपुरी दर्शक इस गाने की खूब प्रशंसा कर रहे हैं. इस सॉन्ग के लिरिक्स सत्यवीर सिंह ने लिखे हैं. जबकि म्यूजिक मोनू सिन्हा ने दिया है. इस गाने की रिकॉर्डिंग दिव्यांश स्टूडियो, आरा में की गई है और इसकी प्रोड्यूसर ज्योति तिवारी हैं. वीडियो डायरेक्टर कन्हैया कुमार हैं. इस सॉन्ग के कॉन्सेप्ट में सूर्या सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. अभिनय में कुणाल सिंह समेत अन्य का विशेष योगदान रहा है.

देखें वीडियो

‘तहरो दिल टूटी’ गाने से की थी रोहित ने करियर की शुरुआत
इससे पहले, 22 सितंबर को रोहित सिंह का एक दर्द भरा भोजपुरी गाना ‘तहरो दिल टूटी’ रिलीज हुआ था और इस वीडियो सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया था. हालांकि, इस बार सिंगर रोहित सिंह के स्वर में एक अलग अंदाज में भोजपुरी के रंगदारी सॉन्ग को सुन कर फैन्स खूब वाह-वाह कर रहे हैं. रोहित सिंह फिलहाल फरीदाबाद में एक निजी बैंक में Deputy Manager के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रही है. छोटी से उम्र से ही उन्हें गाने-बजाने का शौक रहा है.

यह भी पढ़ें- अपने पहले भोजपुरी एल्बम से ही छा गए आरा के रोहित सिंह, ‘तहरो दिल टूटी’ गाना सुन कर फैन्स बोले- वाह!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments