Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमMadhya Pradesh: जेल से छूटकर रेप पीड़िता के साथ फिर किया दुष्कर्म,...

Madhya Pradesh: जेल से छूटकर रेप पीड़िता के साथ फिर किया दुष्कर्म, केस वापस लेने की दी धमकी

Jabalpur Rape: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने जेल से छूटने के बाद चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया. साथ ही वीडियो बनाकर रिपोर्ट वापस न लेने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. मामला जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र का है. यहां के एक आरोपी विवेक पटेल ने अपने साथी के साथ पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसके दोस्त ने भी पीड़िता को अपना शिकार बनाया.

2 वर्ष पहले भी इसी युवती को बनाया था अपनी हवस का शिकार
विवेक पटेल ने दो साल पहले भी इसी युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था. वह लगभग एक साल तक जेल (jail) में रहा और फिलहाल जमानत पर रिहा है. पाटन थाने के प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि पीड़िता ने जो पुलिस को शिकायत दी है, उसके मुताबिक आरोपी विवेक पटेल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर उसके घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी
इतना ही नहीं, आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और धमकाया कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर देगा. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की तलाश जारी है. हालांकि, अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bettiah Gang Rape: बस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments