Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Ram Navami 2024: बड़हरा में आकर्षक झांकियों के साथ निकली श्री रामनवमी...

Ram Navami 2024: बड़हरा में आकर्षक झांकियों के साथ निकली श्री रामनवमी शोभायात्रा

Ram Navami 2024: बड़हरा के गुंडी और सरैया में बुधवार को श्री रामनवमी शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई. जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. पुरुषोतम राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान और अयोध्या श्रीराम मंदिर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. गुंडी गांव के श्री रामनवमी शोभा समिति की ओर से श्री रामनवमी शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से निकाली गई.

गुंडी राम जानकी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकलकर चमन के डेरा, छोटकी इटहना, घिनहु के डेरा, जयलाल के डेरा से गुजरते हुए गुंडी बाजार तक जाकर समाप्त हुई. इसके पूर्व, समस्त ग्रामिणों के सहयोग से राम, जानकी व हनुमान लला की विधिवत पूजा की गई. रथ पर जानकी, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी निकली व आरती की गई. बुजुर्ग, युवा व अन्य हाथ में जय श्रीराम व बजरंगबली लिखे भगवा ध्वज लिए थे. जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था. वहीं, झांकी के पीछे-पीछे चल रहे युवा भगवान श्री राम के मधुर भजनों पर जगह-जगह नृत्य कर रहे थे.

युवा व बुजुर्ग पारंपरिक हथियार लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते जा रहे थे. उसी दौरान, सरैया बाजार पर जय श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई. यहां श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी सरैया बाजार दुर्गा मंदिर, ओबा माई होते दुर्गटोला तक गई. झांकी के साथ चल रहे युवकों के सुविधा को देखते हुए पनशाला, पेयजल, मिष्ठान, शरबत आदि की व्यवस्था आधा दर्जन स्थलों पर की गई थी. व्यवसाई श्रीराम प्रसाद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने दुकानों पर स्टॉल लगा कर सेवा में जुटे रहे. यह शोभायात्रा पिछले 5 सालों से अनवरत जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सतुआनी गंगा स्नान में 40 हजार से अधिक लोगों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, मां काली मंदिर बखोरापुर रहा गुलजार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments