Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलRam Navami: भगवान राम का जीवन हर युग में मानवता के लिए...

Ram Navami: भगवान राम का जीवन हर युग में मानवता के लिए प्रेरणा

Ram Navami 2023: देशभर में आज, गुरुवार को रामनवमी की धूम है. यूपी, बिहार सहित सभी राज्यों में रामनवमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है. आज ही के दिन भगवान श्रीराम का जन्‍म हुआ था. हर साल चैत्र मास के नौवें दिन रामनवमी मनाई जाती है. रामनवमी के इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं.

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “रामनवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के चरित्र से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है. सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढ़ालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है.”

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रामनवमी के मौके पर लोगों को बधाई दी और कहा कि भगवान राम का जीवन हर युग में मानवता के लिए प्रेरणा बना रहेगा. मोदी ने ट्वीट किया, “रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं. त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा.”

यह भी पढ़ें- By Elections: विधानसभा की 4 और लोकसभा की 1 सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments