Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलबंगला खाली करने के नोटिस पर Rahul Gandhi ने दिया भावुक जवाब

बंगला खाली करने के नोटिस पर Rahul Gandhi ने दिया भावुक जवाब

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तुगलक लेन स्थित उनका बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिलने के एक दिन बाद मंगलवार को उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह लोकसभा सचिवालय के निष्कासन नोटिस का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, लोकसभा के लिए चार बार निर्वाचित सदस्य के रूप में यहां बिताए समय की सुखद यादें हैं.

राहुल ने कहा कि वह आवास खाली करने के नोटिस का पालन करने को बाध्य हैं. सोमवार को कांग्रेस नेता को दिल्ली के लुटियंस जोन में तुगलक लेन स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक, राहुल गांधी को 30 दिनों के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ बिहार विधानसभा में हंगामा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments