Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeफेक न्यूज़ एक्सपोज़Fact Check: पांच हजार रुपए के नोट जारी होने का दावा करता...

Fact Check: पांच हजार रुपए के नोट जारी होने का दावा करता सोशल मीडिया पर पोस्ट फर्जी

PTI Fact Check: सोशल मीडिया पर 5000 रुपए के नोट की एक फोटो तेजी से शेयर हो रही है. यूजर्स फोटो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 5000 रुपए के नोट जारी करेगा. पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा फर्जी और निराधार पाया गया. भारतीय रिजर्व बैंक या वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

दावा:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने हाल ही में एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया, “5000 का नया नोट, पांच हजार रुपये का नया नोट बहुत जल्द होने वाला जारी, RBI ने दी जानकारी.” वहीं, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “5000 New Note: आरबीआई जल्द पांच हजार रुपये के नए नोट जारी करने वाला है.” इस खबर के बारे में जब से जानकारी मिली है, तब से लोगों के बीच चर्चाएं बढ़ गई हैं.

पड़ताल:
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया, लेकिन कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली. जांच के अगले हिस्से में डेस्क ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट को स्कैन किया, जहां आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले बैंक नोटों के सेट की तस्वीरें भी मिलीं. इसमें भी 5000 रुपए के नोट की तस्वीर नहीं थी.

Advertisement

इसके अलावा, RBI की ही वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) सेक्शन में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सर्कुलेशन में जो बैंकनोट हैं, वे ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200, ₹500, और ₹2000 के हैं.

निष्कर्ष:
अबतक की जांच से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि RBI जल्द 5000 के नोट जारी करने वाला है, यह पूरी तरह से फर्जी है.

(इनपुट-पीटीआई)

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: यूको बैंक ने निकाली एलबीओ की 250 वैकेंसी, 5 फरवरी तक आवेदन का मौका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments