Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारPatna Lathicharge: भाजपा नेता की मौत के बाद एक्शन में बीजेपी, जेपी...

Patna Lathicharge: भाजपा नेता की मौत के बाद एक्शन में बीजेपी, जेपी नड्डा ने बनाई जांच कमेटी

Patna Lathicharge: बिहार पुलिस द्वारा गुरुवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा ने अपने चार नेताओं की एक उच्चस्तरीय समिति को पटना भेजने का फैसला किया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को समिति का संयोजक बनाया गया है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति का सदस्य बनाया गया है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के फैसले को लेकर बयान जारी कर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस-प्रशासन की बबर्रता व राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की घोर निंदा की है. उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी के नेता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है. जांच समिति का संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बनाया गया है. सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल को इस जांच समिति में शामिल किया गया है. अरुण सिंह ने आगे बताया कि यह जांच समिति शीघ्र ही पटना का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर चलाईं लाठियां, एक की मौत, कई घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments