Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारकंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा...

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

Kangana Ranaut Emergency Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया फिल्म ‘इमरजेंसी’ कानूनी विवादों में घिर गई है. पटना हाईकोर्ट ने कंगना रनौत, गीतकार मनोज मुंतशिर और अन्य संबंधित पक्षों को कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है. यह नोटिस राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की बहू कल्पना सिंह द्वारा दायर याचिका के आधार पर जारी किया गया है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिनकर की प्रसिद्ध कविता ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’ की पंक्तियों का बिना अनुमति के उपयोग किया गया है. ये पंक्तियां फिल्म की प्रचार सामग्री और गीतों में शामिल की गई हैं, जो कॉपीराइट का उल्लंघन है.

अगली सुनवाई 7 मार्च को
इससे पहले, 31 अगस्त 2024 को कल्पना सिंह ने कंगना रनौत और मनोज मुंतशिर को कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद, उन्होंने पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका संख्या 19202/2024 दाखिल की. मामले की सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति ए. अभिषेक रेड्डी की एकलपीठ ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कंगना रनौत और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अगली सुनवाई 7 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है.

Advertisement

17 जनवरी को रिलीज हुई थी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी, जिसमें कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. इस कानूनी विवाद के चलते फिल्म और इसके निर्माताओं के लिए नई चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कौन हैं सोनू-मोनू?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments