Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सPatna HC Recruitment 2023: पटना हाईकोर्ट में पीए की वैकेंसी, आवेदन की...

Patna HC Recruitment 2023: पटना हाईकोर्ट में पीए की वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट आज

Patna High Court PA Recruitment 2023: यदि आप स्नातक हैं और बिहार में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. दरअसल, पटना हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होनी है. हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट (ग्रुप-बी) के कुल 36 पदों को भरा जाना है. इसके लिए, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त 2023 से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है. ऐसे में, उम्मीदवारों को अब एक पल के लिए भी विलंब नहीं करना चाहिए. पटना हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध है.

यहां चेक करें योग्यता मानदंड और आयु सीमा की जानकारी
इस भर्ती के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल की है. वहीं, इंग्लिश शॉर्टहैंड और इंग्लिश टाइपिंग में सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा, कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 माह का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स होना आवश्यक है. जहां तक आयु सीमा की बात है तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, शॉर्टहैंड / कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा. यहां संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध कराया गया है. इसके माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar: शिक्षा विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, कर सकेंगे स्कूलों के पठन-पाठन से संबंधित शिकायत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments