Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सPatna HC Recruitment: लॉ असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन की आखिरी...

Patna HC Recruitment: लॉ असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Patna High Court Recruitment 2022: पटना हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से जारी है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 23 जून 2022 है. ऐसे में, आवेदन समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 21 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2022
इंटरव्यू/स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि: घोषित की जानी है

ये है वैकेंसी डिटेल्स
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से लॉ असिस्टेंट के कुल 16 रिक्त पदों को भरा जाना है. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे. जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी/कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट हों. इसके अलावा, 3 वर्षीय/5 वर्षीय लॉ कोर्स की पढ़ाई करने वाले अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है तो 1 जनवरी 2022 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. पात्रता मानदंड की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ये है चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है. चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यहां करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, रिक्रूटमेंट सेक्शन में एंटर करें. अब संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UP Police Recruitment: यूपी सरकार जल्द 40 हजार अतिरिक्त कांस्टेबलों की करेगी भर्ती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments