Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमDarbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से बरामद हुए 3...

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से बरामद हुए 3 कारतूस और 1 मैगजीन, गिरफ्तार

Darbhanga Airport: बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रविवार को उड़ान भरने वाले एक व्यक्ति के बैग से तीन कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है. दरभंगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यात्री की पहचान कमालुद्दीन के रूप में की गई है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.

एसडीपीओ ने बताया कि यात्री के बैग से कारतूस और मैगजीन जब्त किए गए हैं और जब्त कारतूस व मैगजीन 9 एमएम पिस्टल के हैं. अमित कुमार ने बताया कि कमालुद्दीन ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसके पैतृक जिले पूर्वी चंपारण में दो पुलिस मामलों में उसका नाम है.

कमालुद्दीन के पैतृक जिले से उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि कमालुद्दीन के पास एक प्रेस कार्ड सहित कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए जो फर्जी प्रतीत हो रहे हैं.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: कई देशों में बढ़ रहे कोविड के मामले, PM मोदी ने दी सतर्क रहने की सलाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments