Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलCovid Cases: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों...

Covid Cases: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 7240 नए केस दर्ज

Covid Cases Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 7,240 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन के 5,233 संक्रमण के मुकाबले लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. इसी अवधि में, देश में कोविड से आठ लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है, जिससे देश भर में अब तक मरने वालों की संख्या 5,24,723 हो गई.

32498 हुई इलाज करा रहे कोविड रोगियों की कुल संख्या
इस बीच, देश में इलाज करा रहे कोविड रोगियों की कुल संख्या भी बढ़कर 32,498 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 3,591 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,26,40,301 हो गई है. नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है. जहां दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.31 प्रतिशत रही.

टीकाकरण कवरेज 194.59 करोड़ से अधिक
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कोविड की कुल 3,40,615 जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.38 करोड़ से अधिक हो गई. गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 194.59 करोड़ से अधिक हो गया.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- बिहार में पिछले 3 वर्षों में हर दिन 15 से अधिक बच्चे लापता, बरामदगी दर 50 फीसदी से भी कम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments