Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: पत्नी अपने पति संग गई बाजार, प्रेमी के साथ हुई फरार

Bihar: पत्नी अपने पति संग गई बाजार, प्रेमी के साथ हुई फरार

Munger News: मुंगेर में शादी के महज 7 दिन बाद एक नवविवाहिता का अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने पति से चूड़ी खरीदने के लिए बाजार जाने की जिद की. दोनों चूड़ियां खरीदने बाजार भी गए थे. इस बीच, पत्नी अपने पति को कई दुकानों पर ले गई, जिसके बाद अचानक गायब हो गई. पति ने आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो किसी और के साथ जा रही है.

पत्नी ने पति से कहा- मेरे पीछे मत आना
इसके बाद, पति ने आगे जाकर देखा कि उसकी पत्नी एक युवक का हाथ पकड़ कर सड़क पर दौड़ रही है. उसने उसे रोकने के लिए आवाज भी दी और वह रुकी भी, लेकिन धमकी देकर चली गई. उसने अपने पति से कहा कि मेरे पीछे मत आना, अब मैं इसी के साथ रहूंगी. एक महिला का अपने प्रेमी के साथ भागने का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला एक लड़के का हाथ थामे बाजार के बीच में दौड़ रही है. यह वीडियो पुलिस ने बाजार की एक दुकान के सीसीटीवी से निकाला है.

14 जून को हुई थी शादी
बता दें कि प्रेमी संग फरार हुई महिला का नाम मोनी कुमारी है. मोनी की शादी विवेक के साथ 14 जून को हुई थी. शादी के बाद वह अपने मायके चली गई थी. वह 21 जून को अपने मायके से लौटी थी और 22 जून को प्रेमी के साथ फरार हो गई. पुलिस ने प्रेमी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी के जेवर पहनकर भागी थी पत्नी
महिला के पति विवेक ने कोतवाली थाने में पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद 16 जून को रिसेप्शन हुआ था. 18 जून को उसकी पत्नी मायके चली गई थी. वह सोमवार 21 जून को वापस आई और मंगलवार की रात बाजार में हमारे साथ चूड़ियां खरीदने के लिए निकली. हम कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक स्थित अंजलि चूड़ी घर जा रहे थे तब ही मेरी पत्नी ने मेरा हाथ छुड़ाया और एक अन्य युवक का हाथ पकड़कर स्कॉर्पियो पर बैठ कर चली गई. उसने शादी के गहने भी पहने हुए थे.

पति की मां ने कराया अपहरण का केस दर्ज
इधर, विवेक की मां कंचन देवी ने कहा कि मेरे पति की मौत हो गई है. हमारा एक ही बेटा है. हमने बड़ी धूमधाम से उसकी शादी की, लेकिन बहू गलत निकली. अगर उसे अपने प्रेमी के साथ ही जाना था तो वह शादी ही नहीं करती. विवेक की मां ने कोतवाली थाने में बहू के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस नई नवेली दुल्हन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें- Working Indian Women: कामकाजी भारतीय महिलाओं को करनी पड़ती है ‘डबल शिफ्ट’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments