Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: युवक ने किया छीनाझपटी का विरोध तो बदमाशों ने जिंदा...

Bihar Crime: युवक ने किया छीनाझपटी का विरोध तो बदमाशों ने जिंदा जलाया, मौत

Munger News: बिहार के मुंगेर जिले में एक युवक को छीनाझपटी का विरोध करने की कीमत अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. जहां बदमाशों ने युवक को जिंदा जलाकर मार डाला. पुलिस के मुताबिक, नया टोला फुलका निवासी 34 वर्षीय रवि कुमार टाटानगर में रहकर काम करता था. मंगलवार की सुबह वह टाटा से ट्रेन से वापस लौटा था. धरहरा स्टेशन उतरने के बाद दशरथपुर होकर पैदल ही अपने घर जा रहा था.

बदमाशों ने युवक के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर जिंदा जला दिया
बताया जाता है कि दशरथपुर के पास अज्ञात बदमाश रवि के साथ छीनाझपटी करने लगे, जिसका रवि ने विरोध किया. विरोध से गुस्साए बदमाशों ने रवि के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल दिया और जिंदा जला दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद धरहरा आरपीएफ ने घायल अवस्था में रवि को इलाज के लिए धरहरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

चिकित्सकों ने कहा- 90 प्रतिशत जल जाने के कारण हुई मौत
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई. रवि ने मौत से पहले दिए गए अपने बयान में घटना का कारण छीनाझपटी का विरोध बताया है. चिकित्सकों ने बताया कि 90 प्रतिशत जल जाने के कारण इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवि के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजौरी से लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments