Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यगुजरातMorbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत,...

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत, पीएम मोदी कल करेंगे दौरा

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार को बड़ी दुर्घटना हो गई. यहां मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूट जाने से सैकड़ों लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत की खबर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मोरबी का दौरा करेंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि पीएम मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी पहुंचेंगे.

जोर-शोर से चल रहा है बचाव अभियान
गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर मोरबी में बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारतीय वायु सेना और नौसेना के साथ स्थानीय कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं. इस समय गुजरात का दौरा कर रहे मोदी ने रविवार को पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने दिया भावुक संदेश
नरेंद्र मोदी ने अपने एक भावुक संदेश में कहा, ‘‘मैं केवड़िया में हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी पुल हादसे में मरने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर के कलाकारों को केवड़िया में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- लोक आस्था का महापर्व संपन्न, व्रतियों ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, जय छठी मइया से गूंजा बिहार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments