Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमMob Lynching in Bihar: बिहार में संदिग्ध बैल चोर को ग्रामीणों ने...

Mob Lynching in Bihar: बिहार में संदिग्ध बैल चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले (Samastipur District) के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बैल चोर को पीट-पीटकर मार डाला. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि चकहबीब वार्ड 9 निवासी किसान सुखलाल सहनी के बैल को कुछ लोग रविवार की रात चुरा कर ले जा रहे थे, इसी दौरान सहनी की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा.

बैल ले जा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया
इस दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बैल की खोज प्रारंभ कर दी. आधे किलोमीटर दूर बैल ले जा रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया. इस क्रम में ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. आरोप है कि ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया
विभूतिपुर के थाना प्रभारी चंद्रकांत गौरी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के समीप से एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है. मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ऐघ गांव निवासी मो. मुस्तकीम उर्फ भोला के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: जेल से 5 विधायकों के संपर्क में था बिहार का डॉन कुंदन सिंह, चला रहा था रंगदारी रैकेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments