Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमRanchi Gang Rape: रांची में नाबालिक से गैंगरेप, 5 छात्र गिरफ्तार

Ranchi Gang Rape: रांची में नाबालिक से गैंगरेप, 5 छात्र गिरफ्तार

रांची: शहर के रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को कार में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. गैंगरेप के तीन आरोपी रांची के प्रतिष्ठित स्कूलों और कॉलेजों के छात्र हैं, जबकि दो अन्य बाहर के राज्य में पढ़ाई करते हैं.

पुलिस को देख रोने लगी बच्ची
रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि रांची रिंग रोड पर देर रात गश्त के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सड़क किनारे एक कार नजर आई. कार पर काला शीशा चढ़ा हुआ था. पुलिसकर्मियों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें एक नाबालिग लड़की समेत पांच युवक मिले. पुलिस को देख नाबालिग बच्ची रोने लगी.

रिंग रोड के पास ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
बच्ची ने बताया कि वह रांची के धुर्वा इलाके की रहने वाली है. वह अपने घर जा रही थी, तभी कार में सवार लड़के अचानक उसे कार के अंदर खींच कर ले गए. युवकों ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा और रिंग रोड के पास ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

आरोपियों को भेजा गया जेल
इधर, शुक्रवार को पीड़िता की रांची सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Patna Gang Rape: पिस्टल के दम पर गायिका से गैंगरेप, कहा-शोर मचाई तो मार देंगे गोली, सभी आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments