Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलमन की बात में पीएम मोदी का संदेश: जीवन की हर जरूरत...

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: जीवन की हर जरूरत में अपनाएं स्वदेशी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहारों से पहले देशवासियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया है. मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में उन्होंने अपील की कि जीवन की हर जरूरत में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पूरा देश गणेश उत्सव धूमधाम से मना रहा है और आने वाले दिनों में कई त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी. इन पर्वों के दौरान हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना नहीं भूलना चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा– “उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारतीय उत्पादों से हो और रोशनी वही जो भारत की झालरों से हो. जीवन की हर जरूरत में स्वदेशी अपनाइए.”

देशवासियों को प्रेरित करते हुए प्रधानमंत्री बोले– “गर्व से कहो, यह स्वदेशी है. यही हमारी ताकत है. एक ही मंत्र है– वोकल फॉर लोकल, एक ही मार्ग है– आत्मनिर्भर भारत और एक ही लक्ष्य है– विकसित भारत.”

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों की महत्ता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने में खेलों की बड़ी भूमिका है. पीएम ने कहा– “जो खेलता है, वही खिलता है. जितना अधिक हमारा देश टूर्नामेंट खेलेगा, उतना ही आगे बढ़ेगा.” उन्होंने खिलाड़ियों और उनके साथियों को शुभकामनाएं भी दीं.

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब स्वच्छता बनी रहे. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर स्वच्छता को अभियान की तरह आगे बढ़ाएं. साथ ही, मन की बात कार्यक्रम के लिए देशवासियों से अपने सुझाव और संदेश भी साझा करने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- बिहार में 12वीं पास युवाओं को मिलता है 4 लाख तक ऋण, जानें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़े सवालों के जवाब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments