Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सभोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा को दिया झटका, आसनसोल से चुनाव...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा को दिया झटका, आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

Loksabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम शामिल होने के एक दिन बाद यह बात सामने आई है.

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इस सूची में मशहूर भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह का भी नाम था. भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. इसी बीच, सोशल मीडिया पर पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है.

पवन सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- विपक्षी खेमे के विधायकों ने बदला पाला, गिरिराज बोले- ‘खेला’ करने वालों के घर में ही हो रहा ‘खेला’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments