Monday, April 7, 2025
spot_img
Homeपॉलिटिक्सबखोरापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, आरके सिंह की जीत के लिए...

बखोरापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, आरके सिंह की जीत के लिए एकजुटता पर बल

Bihar Politics: आरा / बड़हरा: मां काली मंदिर बखोरापुर के समीप एक होटल के प्रागंण में एनडीए के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को हुआ. अध्यक्षता बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू ने की व मंच संचालन ई धीरेंद्र सिंह ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह थे.

राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में एनडीए गंठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष, प्रमुख नेताओं, सभी बुथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, गठबंधन के सक्रिय कार्यकर्ताओं से आरा के सांसद प्रत्याशी सह केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह को पिछले बार‌ से भी रिकॉर्ड मतों से जीत दिलवाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया. बीजेपी नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार व सासंद प्रत्याशी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.

सम्मलेन के मौके पर पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व विधायक सुनील पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा पारस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, हम के जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान व प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार, बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल, हम के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, शुभम पांडेय, शैलेश सिंह गुड्डू, मिथलेश पासवान, मनोरंजन तिवारी, धीरज सिंह, गोपाली बाबा, उज्ज्वल सिंह, पप्पू सिंह, रामाकांत सिंह, उग्रेश सिंह, सूर्यकांत पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Utility News: भोजपुर में 10वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय सुबह में होंगे संचालित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments