Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Land for Jobs Scam: भोजपुर, पटना सहित देशभर में लालू के करीबियों...

Land for Jobs Scam: भोजपुर, पटना सहित देशभर में लालू के करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर सीबीआई की रेड

Land for Jobs Scam: आरा: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को नौकरी के लिए जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में देशभर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी प्रेमचंद गुप्ता, पार्टी विधायक किरण देवी और उनके पति अरुण यादव के आवासों पर छापेमारी की. इस घोटाले में कथित तौर पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं. भोजपुर, पटना, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई है. सीबीआई ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

सीबीआई ने तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव (2004-2009), उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसमें अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति शामिल थे. अधिकारी ने कहा, उस अवधि के दौरान यादव ने रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप-डी पदों पर नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन-जायदाद के हस्तांतरण के रूप में आर्थिक लाभ प्राप्त किया था. पटना के कई निवासियों ने खुद या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से यादव और उनके परिवार द्वारा नियंत्रित एक निजी कंपनी के पक्ष में अपनी जमीन बेच दी और उपहार में दे दी.

जोनल रेलवे में स्थानापन्न की ऐसी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था, फिरभी पटना के निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित क्षेत्रीय रेलवे में स्थानापन्न के रूप में नियुक्त किया गया. सीबीआई ने कहा, पटना में स्थित लगभग 1,05,292 वर्ग फुट भूमि, अचल संपत्तियों को यादव और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पांच बिक्री विलेखों और दो उपहार विलेखों के माध्यम से अधिग्रहित किया गया था. इसमें अधिकांश में भूमि हस्तांतरण पर विक्रेता को किए गए भुगतान को दर्शाया गया था.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- ‘बाबा’ के दरबार में नहीं जाएंगे तेजस्वी, गिरिराज बोले- ये लोग वहीं जाते हैं जहां होती है जालीदार टोपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments