Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारLalu Yadav Birthday: लालू यादव ने परिवार के साथ काटा केक, बेटी...

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने परिवार के साथ काटा केक, बेटी रोहिणी ने शेयर की तस्वीर

Lalu Yadav Birthday: पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार, 11 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खुशी के मौके पर लालू यादव की बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य 10 जून को ही पटना पहुंच चुकी हैं. राजद चीफ ने देर रात अपने परिवार के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और केक काटा. लालू के केक काटने की तस्वीर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर की हैं.

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है. पटना में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं. साथ ही राजद कार्यालय को भी हरी झंडी से सजाया गया है. लालू के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रदेश भर के कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं. राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद के जन्मदिन को ‘सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. प्रदेश भर में गरीब व कमजोर वर्ग के बीच सहभोज का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए हर जिले के पार्टी कार्यालय में तैयारी कर ली गई है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने 76 पाउंड के केक का इंतजाम किया है. कार्यकर्ताओं में ऐसी चर्चा है कि लालू यादव रविवार को ही दिल्ली से लौट सकते हैं. जन्मदिन समारोह को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद नेताओं व पदाधिकारियों से बात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लालू यादव के जन्मदिन पर प्रदेश युवा राजद की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार के डिप्टी सीएम का दावा, BJP नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments