Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारLalu Yadav Kidney Transplant: लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, ओटी से...

Lalu Yadav Kidney Transplant: लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, ओटी से आईसीयू में किया गया शिफ्ट

Lalu Yadav Kidney Transplant: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि सिंगापुर में उनके पिता का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा. राजद सुप्रीमो लालू यादव (74 वर्ष) को ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में ले जाने का एक वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी ने ट्वीट किया, “किडनी ट्रांसप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद पापा को ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.”

बेटी रोहिणी ने डोनेट की अपनी किडनी
बता दें कि लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट की है. तेजस्वी ने कहा, “डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थना और दुआओं के लिए साधुवाद.”

रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले सोशल मीडिया पर मांगी थी शुभकामनाएं
अपने पिता को किडनी डोनेट करने से पहले, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लोगों की शुभकामनाएं मांगी थी. रोहिणी ने लिखा था, “Ready to rock and roll, Wish me a good luck.”

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- G20 2023 Summit: बिहार ने जी-20 के वार्ता समूहों की बैठकों के लिए शुरू की तैयारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments