Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: पानी से भरे गड्ढ़े में गिरी बारात से लौट रही...

Bihar News: पानी से भरे गड्ढ़े में गिरी बारात से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत

Bihar News: खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के बारात से लौट रही एक कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक बेगूसराय जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय जिले के पन्हास मोहल्ले से एक बारात बुधवार को खगड़िया शहर के नजदीक बछौता गांव आई थी.

शादी समारोह के बाद कार पर सवार होकर पांच लोग बेगूसराय लौट रहे थे. लौटने के दौरान खगड़िया के कनहर मोड़ के पास सड़क के किनारे बने एक पानी भरे गड्ढ़े में गाड़ी गिर गई. आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों की मदद के बाद सभी पांच को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अनू कुमार, बाघी गांव निवासी संतोष पांडेय और विनोदपुर गांव निवासी दीपक पाठक के रूप में हुई है. चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि गड्ढ़ा आसपास के ईंट भट्टा के लिए बनाया गया हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी को भारी पड़ा ‘वैलेंटाइन डे’ पर प्यार का इजहार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments