Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट देश की अर्थव्यवस्था को स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने का खाका पेश करता है. इस बजट में सरकार ने एक ओर जहां विकास की रफ्तार बनाए रखने पर जोर दिया है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और उद्योग जगत को संतुलित संदेश देने की कोशिश की है. यह बजट बड़े लोकलुभावन ऐलानों से अधिक दीर्घकालीन सुधार और मजबूत आधार पर केंद्रित नजर आता है.
आर्थिक विकास और बुनियादी ढ़ांचा
बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है. सड़क, रेल, शहरी परिवहन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रावधान किया गया है. सरकार का मानना है कि बुनियादी ढ़ांचे में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.
इनकम टैक्स और कर सुधार
इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. नई टैक्स व्यवस्था को ही आगे बढ़ाया गया है, जिससे टैक्स सिस्टम सरल बना रहे. हालांकि, टैक्स कानूनों को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में सुधारों की घोषणा की गई है, ताकि टैक्सपेयर्स पर अनुपालन का बोझ कम हो और फाइलिंग प्रक्रिया सुगम बने.
किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था
किसानों और ग्रामीण भारत के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया गया है. कृषि, सिंचाई, ग्रामीण बुनियादी ढ़ांचा और एग्री-लॉजिस्टिक्स पर निवेश बढ़ाने की बात कही गई है. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने पर है.
मिडिल क्लास और नौकरीपेशा वर्ग
मध्यम वर्ग को बड़ी टैक्स राहत भले न मिली हो, लेकिन सरकार ने महंगाई नियंत्रण, रोजगार सृजन और सेवा सुधारों के जरिए अप्रत्यक्ष राहत देने का संकेत दिया है. टैक्स फाइलिंग और TDS से जुड़े नियमों को सरल बनाने से नौकरीपेशा वर्ग को सुविधा मिलने की उम्मीद है.
MSME, स्टार्टअप और रोजगार
छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को सस्ती क्रेडिट सुविधा, गारंटी योजनाओं और तकनीकी सहयोग के माध्यम से मजबूत करने का प्रयास किया गया है. स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया है.
शिक्षा और कौशल विकास
बजट में स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल एजुकेशन और युवाओं की ट्रेनिंग को अहम स्थान दिया गया है. रोजगार से जुड़ी शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की रणनीति दिखाई देती है.
क्या हुआ सस्ता?
लेदर
कपड़ा
सिंथेटिक फुटवियर
विदेशी यात्रा
कैंसर की 17 दवाएं
माइक्रोवेव ओवन
जूते
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
EV बैटरी
शुगर की दवाएं
चमड़े और कपड़े का निर्यात
बायोगैस मिक्स्ड CNG.
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस सीएनजी
विमानों का ईंधन
क्या हुआ महंगा?
कोयला
स्क्रैप
शराब
खनिज
कुल मिलाकर, बजट 2026-27 को सुधारों और संतुलन का बजट कहा जा सकता है. इसमें तात्कालिक राहत से अधिक लंबी अवधि के विकास, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें- लोन रिकवरी के लिए DRT, सिविल कोर्ट और लोक अदालत: क्या है अंतर?



