Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरJEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड जारी,...

JEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2022 Admit Card Out: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, यानी जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए एडमिट कार्ड आज 23 अगस्त को जारी कर दिया गया है. जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर एक्टिव है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 28 अगस्त 2022 को सुबह 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

इन स्टेप से डाउनलोड करें JEE Advanced Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, यानी कैंडिडेट पोर्टल लिंक, cportal.jeeadv.ac.in पर क्लिक करें. अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा. यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर भर कर लॉगइन करें. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें.

28 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया जाना है. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहले शिफ्ट (पेपर-1) की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी, जबकि दूसरे शिफ्ट, यानी पेपर- 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2022 के परिणाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें JEE Advanced 2022 Admit Card

ये भी पढ़ें- BPSSC: बिहार पुलिस SI Exam 2020 के स्कोर कार्ड जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments