Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलJammu and Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंक फरार हुए आतंकवादी

Jammu and Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंक फरार हुए आतंकवादी

Terrorist Attack in Shopian: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया और बलों की घेराबंदी से बचकर भाग गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात उस इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए आतंकवादी
पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि इसी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी की. इसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. इसके बाद एक मकान में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

आतंकवादियों ने किए शोपियां में हमले तेज
बता दें कि आतंकवादियों ने शोपियां में हमले तेज कर दिए हैं. उन्होंने मंगलवार को एक कश्मीरी पंडित की हत्या की थी. इससे पहले, उन्होंने जिले में सोमवार शाम को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक बंकर पर भी हमला किया था.

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजौरी से लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments