Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सIDBI Executive Recruitment 2023: बैंक जॉब पाने का गोल्डन चांस, एग्जीक्यूटिव की...

IDBI Executive Recruitment 2023: बैंक जॉब पाने का गोल्डन चांस, एग्जीक्यूटिव की 1036 वैकेंसी उपलब्ध

IDBI Executive Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 24 मई 2023 से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून 2023 है. ऐसे में, अभ्यर्थियों को अब विलंब नहीं करना चाहिए. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 1036 रिक्तियां भरी जानी हैं. उम्मीदवारों को ध्यान में रखना होगा कि ये सभी पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे.

ये है पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. पात्रता मानदंड की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 2 जुलाई 2023 को किया जाना है. परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन में जाएं. यहां करंट ओपनिंग्स सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिए डिटेल एडवर्टाइजमेंट और ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक उपलब्ध कराया गया है.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- BSEB 10th Compartment Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments