Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सIBPS SO Prelims Result 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए प्रारंभिक...

IBPS SO Prelims Result 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित

IBPS SO Prelims Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आज, 17 जनवरी 2023 को घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट, ibps.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा. बता दें कि वेबसाइट पर रिजल्ट 25 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा.

इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए, अभ्यर्थी सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया पेज ओपन होगा. यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें. अब आपका रिजल्ट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें.

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
बता दें कि आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर और 31 दिसंबर, 2022 को किया गया था. परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी. प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी, 2023 को किया जाना है. इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकेंगे. नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

710 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
गौरतलब है कि आईबीपीएस द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 710 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. अब प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी हो जाने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा.

ये भी पढ़ें- काम की खबर: मार्कशीट खो जाने पर न हों परेशान, घर बैठे मंगवाएं डुप्लीकेट कॉपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments