Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहेल्थ एंड फिटनेसठंड के मौसम में क्यों बढ़ जाते हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले?...

ठंड के मौसम में क्यों बढ़ जाते हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले? कौन लोग रहें सावधान?

Brain Stroke in Winter: सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और आराम लेकर आता है, वहीं कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. इन्हीं में से एक है ब्रेन स्ट्रोक, जो अचानक होता है और सही समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा भी साबित हो सकता है. चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के मौसम में स्ट्रोक के मामलों में अन्य महीनों की तुलना में लगभग 20–30% तक बढ़ोतरी देखी जाती है. आखिर इसके पीछे कारण क्या हैं?

सर्दियों में स्ट्रोक क्यों बढ़ता है?

खून गाढ़ा होना
ठंड लगने पर शरीर में ब्लड थिक (गाढ़ा) हो जाता है. इससे ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ती है. जब यह क्लॉट दिमाग की नसों में जाकर फंस जाता है, तो स्ट्रोक हो सकता है.

ब्लड प्रेशर का बढ़ना
तापमान कम होने पर शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं. इससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है, जो स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है.

हार्ट पर अतिरिक्त दबाव
सर्दी में हृदय को शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए ज्यादा पंप करना पड़ता है. यह अतिरिक्त मेहनत हार्ट और ब्रेन की ब्लड सप्लाई को प्रभावित कर सकती है.

कम पानी पीना
सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को उतना ही पानी चाहिए. डिहाइड्रेशन भी ब्लड को गाढ़ा बनाता है, जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है.

कम धूप मिलना
विटामिन D की कमी और फिजिकल एक्टिविटी में कमी भी स्ट्रोक के कारकों को बढ़ाती है.

सबसे ज्यादा जोखिम किसे होता है?

सर्दियों में हर व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन कुछ समूहों में जोखिम बेहद ज्यादा होता है:

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

हार्ट के मरीज

शुगर (डायबिटीज) के रोगी

60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो

स्मोकिंग या अल्कोहल करने वाले लोग

मोटे या कम व्यायाम करने वाले व्यक्ति

कैसे बचें?

नियमित BP और शुगर की जांच करें

कम मात्रा में, लेकिन बार-बार पानी पिएं

सुबह की कड़ाके की ठंड में बाहर जाने से बचें

गर्म कपड़े पहनें और शरीर को सक्रिय रखें

धूप लें और हल्की एक्सरसाइज करें

यह भी पढ़ें- कॉफी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! रिसर्च ने बताया सेहत से जुड़ा बड़ा फायदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments