Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यगुजरातGujarat: केजरीवाल के साथ डिनर करने वाला ऑटो रिक्शा ड्राइवर निकला 'PM...

Gujarat: केजरीवाल के साथ डिनर करने वाला ऑटो रिक्शा ड्राइवर निकला ‘PM मोदी का फैन’

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक विक्रम दंतानी, जिसने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था, उसने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक है. दंतानी यहां प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भगवा शॉल पहने नजर आया.

विधानसभा चुनावों में भाजपा को ही वोट देता है ऑटो ड्राइवर
जब मीडिया ने दंतानी से सवाल किया, तो उसने कहा कि जब से वह एडल्ट हुआ है, वह विधानसभा चुनावों में भाजपा को ही वोट देता है. उसने आप के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और अपने बयान से पीछे हट गया कि वह केजरीवाल को पसंद करता है. दंतानी ने कहा कि उसने केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था, क्योंकि ऑटो-रिक्शा संघ ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था और उसके पास और कोई विकल्प नहीं था.

12 सितंबर को केजरीवाल के साथ किया था डिनर
12 सितंबर को केजरीवाल मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर ऑटो रिक्शा से दंतानी के घर पहुंचे थे और रात का खाना खाया था. उस समय, दंतानी ने संवाददाताओं से कहा था कि उसने केजरीवाल को आमंत्रित किया था, क्योंकि वह उन्हें पसंद करता है और उसने एक ऑटो चालक का केजरीवाल को पंजाब में रात के खाने के लिए आमंत्रित करते हुए एक वीडियो देखा था.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Delhi: केजरीवाल को 5 ऑटोरिक्शा उपहार में देने पहुंचे BJP विधायक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments