Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारहिंदू लड़की की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- देश में चल...

हिंदू लड़की की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- देश में चल रहा लव जिहाद का मिशन

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े कर एक हिंदू लड़की की हत्या कर देने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम युवकों द्वारा लव जिहाद का मिशन चलाया जा रहा है. बेगूसराय में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की की हत्या कर दी.

हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं मुस्लिम युवक
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिम युवकों द्वारा लव जिहाद मिशन के रूप में चलाया जा रहा है. दिल्ली में हिंदू लड़की की जिस तरीके से टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर दी गई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा नेता ने कहा कि देश में मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं, उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या उसके टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देते हैं. सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक मुस्लिम युवक के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप ही नहीं, बल्कि वैवाहिक जीवन में रहने के बाद लड़की के टुकड़े-टुकड़े किए गए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के शरीर के किए थे 35 टुकड़े
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुस्लिम युवक नाम बदलकर, चोला बदलकर, भेष बदलकर, बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों के साथ आते हैं, दिल्ली में जो घटना हुई है, मुस्लिम लड़कों ने अपने साथ विधिवत रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी. गौरतलब है कि दिल्ली में श्रद्धा नाम की लड़की की हत्या कर दी गई है. आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर फ्रिज में छिपाए.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bhojpur Crime: आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments