Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमGaya Bank Loot: गया में बैंक डकैती की बड़ी घटना, एसबीआई से...

Gaya Bank Loot: गया में बैंक डकैती की बड़ी घटना, एसबीआई से 16 लाख रुपये लूट फरार हुए अपराधी

Bihar News: बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने बैंक डकैती (Bank Robbery) की घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने इस बार गया के गुरारू में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा को निशाना बनाया है. लुटेरों ने गुरुवार को बैंक में दिनदहाड़े धावा बोल दिया और लगभग 16 लाख रुपये लूट लिए.

हथियार के बल पर कर्मचारियों को बनाया बंधक
बताया जा रहा है कि अपराधी 5 की संख्या में थे. लुटेरे गुरूवार को बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर मैनेजर सहित कर्मचारियों को बंधक बना लिया. इसके बाद, बैंक में रखे लगभग 16 लाख रुपये लूट लिए और बड़े आराम से भाग निकले.

बिहार में दो दिनों के भीतर बैंक लूट की यह दूसरी घटना
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस (Local Police) दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है. वहीं, लूट की इस घटना के संबंध में डिटेल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. गौरतलब है कि बिहार में दो दिनों के भीतर बैंक डकैती की यह दूसरी घटना है. इससे पहले, बुधवार को छपरा में अपराधियों ने बैंक लूट (Bank Loot) की घटना को अंजाम दिया था. छपरा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपये की लूट की गई थी.

ये भी पढ़ें- Bihar News: उत्पाद विभाग की टीम तलाश रही थी शराब, हाथ लग गई 232 किलो चांदी, 2 गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments