Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeबॉलीवुडGadar 2 First Look: गदर 2 का फर्स्ट लुक आउट, सनी देओल...

Gadar 2 First Look: गदर 2 का फर्स्ट लुक आउट, सनी देओल के हाथ में भारी पहिया देख फैन्स बोले- ‘वाह पाजी’

Gadar 2 First Look: फिल्म अभिनेता सनी देओल को 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में एक हैडपंप उठाने को लेकर याद किया जाता है. अब दो दशक बाद ‘गदर’ के सीक्वल में वो विशालकाय पहिया उठाते हुए दिखाई देंगे. ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है और इसमें सनी और अमीषा पटेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की पहली झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी. वीडियो में सनी चिल्लाते हुए अपने सिर पर एक विशालकाय पहिया उठाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद सनी देओल के फैन्स काफी खुश हैं और उन्हें फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

‘गदर: एक प्रेम कथा’ एक ब्लॉकबस्टर थी, इसमें सिख तारा सिंह की कहानी थी, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना से प्यार हो जाता है. अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, जिन्होंने 2001 की फिल्म में सनी और अमीषा के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी, अगली कड़ी में भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे.
फिल्म के अन्य विवरण अभी भी गुप्त हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- PPC 2023 Date: ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तिथि घोषित, PM मोदी देशभर के छात्रों से करेंगे संवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments